अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप प्रशासन के अहम पदों पर 3 भरतवंशियों की होगी नियुक्ति
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 3:31:11 PMवाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी सीनेट ने गुरुवार को तीन महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर तीन भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की नियुक्ति को आम सहमति से मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
इन नियुक्तियों में ट्रंप प्रशासन के विशेष अधिकारी बौद्धिक संपदा की नियुक्ति भी शामिल है। भारत के लिहाज से यह नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों देशों में इस मुद्दे को लेकर मतभेद रहता है।
टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, सीनेट ने संघीय उर्जा नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नील चटर्जी और ट्रंप प्रशासन के बौद्धिक संपदा प्रवर्तन समन्वयक के रूप में विशाल अमीन की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके अलावा कृष्ण उर्स को पेरू में राजदूत नियुक्त किया गया है। ट्रंप प्रशासन में निक्की हेली के बाद कृष्ण उर्स राजदूत के रूप में नियुक्ति पाने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं।