ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन ने कहा, बिना शर्त सेना हटाए भारत
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 5:47:53 PM
चीन ने कहा, बिना शर्त सेना हटाए भारत

बीजिंग, , (हि.स.)। डोकलाम के मुद्दे पर चल रहे विवाद के बीच चीन ने बुधवार को भूटान की आड़ लेकर डोकलाम में घुसने के लिए भारत की निंदा की और बिना शर्त सेना हटाने को कहा है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि अगर चीन और भूटान के बीच में कोई विवाद है, तो दोनों देशों के बीच ही रहना चाहिए। भारत की इसमें कोई भूमिका नहीं है। भारत इस मुद्दे पर एक तीसरी पार्टी के तौर पर प्रवेश कर रहा है जो सिर्फ चीन की संप्रभुता ही नहीं, बल्कि भूटान की आजादी और संप्रभुता को भी चुनौती दे रहा है। चीन का यह बयान उन्हीं बयानों की तरह है जो विवाद के बाद से ही लगातार पीएलए और विदेश मंत्रालय की ओर से दिया जा रहा था।

 

बयान में कहा गया है कि चीन अपनी जमीन की रक्षा करने में सक्षम है। कोई भी देश उसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दे सकता है। चीनी सेना किसी भी तरह के विरोध को झेलने की क्षमता रखती है। चीन ने कहा कि भारत के 400 से अधिक जवान 18 जून को करीब 180 मीटर तक चीनी इलाके में घुसे थे, लेकिन अब भी 40 सैनिक एक बुल्डोजर के साथ चीनी सीमा में हैं।

 

चीनी सेना देश की संप्रुभता और क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुझण बनाए रखने में सक्षम है, लेकिन वह अभूतपूर्व संयम का परिचय दे रही है। चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में दोहराया है कि सीमा समझौता पहले 1890 में चीन और भारत के औपनिवेशिक शासक ब्रिअेन के बीच हुआ था और बाद में भारत सरकार के साथ भी हुआ। लेकिन भारत की कार्रवाई चीनी क्षेत्र का गंभीर अतिक्रमण है जिससे शांति, स्थिरता और सामान्य अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए चुनौती है। विदित हो कि चीन जिस डोकलाम को अपना बता रहा है वह भूटान का इलाका है। 

 

इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने मंगलवार को कहा था कि चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगा और उसकी सेना हर हमले को विफल करने के लिए आश्वस्त हैं। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS