अंतरराष्ट्रीय
भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता पर सितंबर में होगी वार्ता
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 12:52:18 PMवाशिंगटन, (हि.स.)। विश्व बैंक की पहल पर सिंधु नदी जल संधि (आईडब्ल्यूटी) समझौता विवाद पर वाशिंगटन में भारत-पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण तरिके से बातचीत हुई। साथ ही दोनों पक्षों के बीच सितंबर में एक बार फिर वार्ता करने पर सहमति बनी है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा कि सिंधु नदी जल समझौता (आईडब्ल्यूटी) संबंधी तकनीकी मामलों पर भारत एवं पाकिस्तान के बीच इस सप्ताह हुई सचिव स्तर की वार्ता 'सद्भावना एवं सहयोग' के माहौल में हुई। दोनों पक्षों के बीच सितंबर में एक बार फिर बातचीत पर सहमति बनी है। हालांकि विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने इसके बारे मे और कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
विदित हो कि विश्व बैंक ने 25 जुलाई को पत्र लिखकर अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना को आश्वासन दिया था कि वह इस मामले में अपनी तटस्थता और निष्पक्षता को बरकरार रखेगा, ताकि सुलह का रास्ता खोजा जा सके। इससे पहले दोनों देशों ने पाकिस्तान में स्थाई सिंधु आयोग (पीआईसी) की बैठक के दौरान इस वर्ष मार्च महीने में दो परियोजनाओं पर वार्ता की थी।