अंतरराष्ट्रीय
मास्को कोर्ट में गोलाबारी 3 मरे
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 7:48:12 PM मास्को, (हि.स.)। रूस की राजधानी मास्को में मंगलवार को एक स्थानीय अदालत के बाहर हुई गोलाबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य दो के घायल होने की खबर है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी को अनुसार, पुलिस प्रवाक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कोर्ट में लूटपाट के मामले की सुनवाई के दौरान डकैती और हत्या मामले में आरोपित पांच लोगों ने सुरक्षा कर्मियों से हथियार छिनने की कोशिश की। इस क्रम में भागने के दौरान तीन संदिग्ध मारे गए और दो अन्य अपराधी और तीन सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं।