अंतरराष्ट्रीय
उ.कोरिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर ट्रंप ने चीन को कोसा
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2017 4:04:45 PM वाशिंगटन, (हि.स.)। उत्तर कोरिया के एक महिने में दूसरी अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (इंटरकांटिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल) के परीक्षण के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कोसा है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिर्पोर्ट से मिली।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, ट्रंप ने ट्वीट कर चीन के प्रति निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा है, “ मेैं चीन से बहुत निराश हूं। हमारे पूर्ववर्ती मूर्ख नेताओं ने चीन को व्यपार में एक साल में अरबों डॉलर अर्जित करने दिया, लेकिन उन्होंने बातचीत के अलावा हमारे लिए उत्तर कोरिया के खिलाफ कुछ भी नहीं किया। लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा।” राष्ट्रपति ने कहा कि चीन इस समस्या का आसानी से समाधान कर सकता था।
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने भी शनिवार को हुए उत्तर कोरिया के अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (इंटरकांटिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल) परिक्षण की निंदा की। साथ ही उत्तर कोरिया की ओर से लगातार मिसाइल परीक्षण किए जाने के लिए रूस और चीन को विशेष तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रूस और चीन पर उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के वित्त पोषण का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का उल्लंघन किया है। टिलरसन ने सभी देशों से उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की अपील की है ।