ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जनरल जॉन एफ. केली व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 11:12:20 AM
जनरल जॉन एफ. केली व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त

वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दोपहर बाद प्रीबस के स्थान पर होमलैंड सिक्युरिटी के सचिव जनरल जॉन एफ. केली को व्हाइट हाउस का कर्मचारी अध्यक्ष (चीफ ऑफ स्टाफ) नियुक्त किए जाने की घोषणा की। जनरल केली इससे पहले नौ सेना में जनरल थे।

ट्रंप ने यह जानकारी ट्वीटर पर दी। साथ ही रींस प्रीबस की सेवाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। भविष्य में मिलजुल कर काम करने की तरफ भी इशारा किया है। वहीं प्रीबस ने भी एक वक्तव्य जारी कर रष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। साथ ही, जॉन एफ. केली को इस पद के लिए उपयुक्त बताया है। 
उल्लेखनीय है कि रींस प्रीबस इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2016 के नेशनल रिपब्लिकन पार्टी के प्रधान थे। पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप जैसे एक नए चेहरे के बावजूद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी को एकजुट रखने और चुनाव के लिए चंदा जुटाने में भी मदद की थी। इससे पहले व्हाइट हाउस में बतौर रिपब्लिकन पार्टी के नुमाइंदों के रूप में प्रेस सचिव सीन स्पाइसर और प्रीबस के ही डिप्टी काटी वाल्श को पद मुक्त किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS