ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में दुष्कर्म के आरोपी की बहन से दुष्कर्म करने का फरमान
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 3:28:38 PM
पाकिस्तान में दुष्कर्म के आरोपी की बहन से दुष्कर्म करने का फरमान

इस्लामाबाद,  (हि.स.)। पाकिस्तान में एक गांव की पंचायत के अादेश पर एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके परिजनों के सामने दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई पर आरोपी की बहन से दुष्कर्म का आरोप है जिसकी सजा के तौर पर पंचायत ने यह आदेश जारी किया।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पुलिस अधिकारी अल्लाह बख्श ने कहा, "जिरगा (गांव की पंचायत) ने सज़ा के तौर पर एक 16 साल की लड़की से खुलेआम दुष्कर्म करने का आदेश दिया, क्योंकि उसके भाई ने 12 साल की एक दूसरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।"
अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने इस महीने यह कहते हुए जिरगा से न्याय की गुहार लगाई थी कि उसकी 12 साल की छोटी बहन से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। इसकी सजा के तौर पर जिरगा ने आदेश दिया कि बदले में शिकायतकर्ता अभियुक्त की बहन के साथ खलेआम दुष्कर्म करे। पुलिस का कहना है कि जिरगा के आदेश पर दुष्कर्म किया गया।
समाचार पत्र डॉन के अनुसार, लड़की को लोगों के सामने पेश होने के लिए कहा गया। इसके बाद उसके माता-पिता और उपस्थित लोगों की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दोनों लड़कियों की माताओं ने बाद में इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। मेडिकल जांच में दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
एक अन्य अधिकारी अहसान यूनुस ने बीबीसी उर्दू को बताया कि पहली पीड़िता की उम्र 12 से 14 साल के बीच है, जबकि बदले के लिए जिसके साथ दुष्कर्म किया गया, उसकी उम्र 16-17 साल के बीच है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS