ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
म.पू. देशों में महिलाएं कर रही हैं बलात्कार से जुड़े कानून का विरोध
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 3:55:30 PM
म.पू. देशों में महिलाएं कर रही हैं बलात्कार से जुड़े कानून का विरोध

बेरूत,  (हि.स.)। लेबनान सहित मध्यपूर्व एशिया के कई देशों में बलात्कारियों को सजा से बचने के लिए पीड़िता से शादी करने की इजाजत देने वाले कानून का महिलाएं जमकर विरोध कर रही हैं। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
यह कानून उस पुरुषवादी मानसिकता के साथ जुड़ा हुआ है, जिसके मुताबिक महिलाओं की 'पवित्रता' को उनके परिवार के सम्मान के साथ जोड़कर देखा जाता है। साथ ही पीड़ि की शादी बलात्कारी से कराए जाने के बाद ज्यादातर मामलों में पीड़िता को गंभीर घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है। 
 
मध्यपूर्वी एशिया के देशों की कई महिलाएं अब इन कानूनों का विरोध कर रही हैं। जानकारों का कहना है कि महिलाओं के बीच शिक्षा का स्तर सुधरने के कारण यह जागरूकता और हिम्मत देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया ने भी इस अभियान में काफी अहम भूमिका निभाई है। 
 
2014 में मरॉको ने अपने यहां लागू ऐसे ही एक कानून को निरस्त कर दिया। वहां एक 16 साल की बलात्कार पीड़िता ने अपने बलात्कारी के साथ शादी को मजबूर किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लोगों का ध्यान इस मसले की ओर गया और इस कानून को खत्म किया गया।
 
लेबनाना और जॉर्डन में भी सरकार ने इस संबंध में समितियां गठित की हैं। उम्मीद है कि इन दोनों जगहों पर भी अपराधी को मिलने वाली यह सहूलियत जल्द खत्म कर दी जाएगी। 
 
वफा बानी मुस्तफा जॉर्डन की संसद सदस्य हैं। वह इस कानून के विरोध में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उनका कहना है कि इस कानून में बदलाव करके ही सामाजिक सोच को बदला जा सकता है। बलात्कार से जुड़े मामलों को लेकर अरब देशों में कई तरह के कानून हैं जो कि अपराधी को बचकर निकल जाने की सहूलियत देते हैं।
 
ईक्वलिटी नाऊ नाम के एक महिला अधिकार संगठन ने 82 देशों में किए गए सर्वे के बाद कहा है कि अरब देश ही क्या, फिलीपीन्स जो कि एक कैथलिक बहुलता वाला देश है, वहां अब भी ऐसा ही एक कानून लागू है। 
 
बस्मा मुहम्मद लतीफा भी इस कानून की भुक्तभोगी रही हैं। उनके परिवार ने बताया कि 3 साल पहले बस्मा से दोगुनी उम्र के एक शख्स ने उनके साथ बलात्कार किया। बस्मा के परिवार ने इस अपराध के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं कराई। बलात्कारी के साथ सौदा तय हो गया कि वह बस्मा के साथ शादी कर लेगा। इसी साल जून में रमजान की एक रात को इस शख्स ने बस्मा के घर में घुसकर उसे 9 बार गोली मार दी। 22 की उम्र में बस्मा की हत्या कर दी गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS