ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को धर्म छोड़ने के निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 7:45:34 PM
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को धर्म छोड़ने के निर्देश

बीजिंग, (हि.स.)। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक विवादित कदम उठाते हुए अपने लगभग 9 करोड़ सदस्यों को धर्म छोड़ने का निर्देश दिया है। यह कदम पार्टी की एकजुटता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
पार्टी ने सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह निर्देश पार्टी कैडरों के लिए एक लक्ष्मण रेखा है और जो लोग इस निर्देश का उल्लंघन करेंगे, उन्हें सजा दी जाएगी।
 
चीन में धार्मिक मामलों के शीर्ष नियामक के प्रमुख ने कहा कि पार्टी सदस्यों को धर्म में यकीन नहीं करना चाहिए और जिन लोगों के धार्मिक विश्वास हैं, उन्हें इसका त्याग करने के लिए कहा जाना चाहिए।
 
आधिकारिक मीडिया के अनुसार, जानकारों ने कहा है कि यह निर्देश पार्टी की एकजुटता को बनाए रखने के लिए है। स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर रिलीजियस अफेयर्स के निदेशक वांग जुओआन ने शनिवार को कियुशी जर्नल में छपे एक लेख में लिखा, “ पार्टी सदस्यों को धार्मिक विश्वास नहीं रखने चाहिए। यह सभी सदस्यों के लिए एक लक्ष्मण रेखा है। पार्टी सदस्यों को नास्तिक होना चाहिए। उन्हें पार्टी के नियमों का पालन करना चाहिए और पार्टी में यकीन रखना चाहिए। उन्हें धर्म में यकीन रखने की अनुमति नहीं है और जिन अधिकारियों का धर्म में यकीन हैं, उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए, जो लोग ऐसा करने का विरोध करते हैं, उन्हें पार्टी संगठन की ओर से दंडित किया जाएगा।”
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS