अंतरराष्ट्रीय
यमन में सऊदी अरब के हवाई हमले में 11मरे
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 1:34:40 PMसना, (हि.स.)। यमन में सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में कम-से-कम 11 आम नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी यमन के सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को दी है ।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि घायल होने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
अधिकारियों के अनुसार, जब हवाई हमले शुरू हुए तो आम नागरिक भागने लगे, लेकिन उनकी गाड़ी फंस गई। यही वजह है कि काफी संख्या में आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।