ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीनी तटरक्षक जहाज जापानी समुद्री क्षेत्र में घुसे
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2017 1:45:27 PM
चीनी तटरक्षक जहाज जापानी समुद्री क्षेत्र में घुसे

टोक्यो, (हि.स.)। चीन के तटरक्षक बल के दो जहाज क्यूशू द्वीप के दक्षिण-पश्चिम इलाके के पास जापान के समुद्री क्षेत्र में घुस गए। जापानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। 
 
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, चीन के ये दो जहाज शनिवार को कोरिया स्ट्रेट में स्थित सूशीमा और ओकिनोशीमा द्वीपों के पास जापान के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर गए। जापान के तटरक्षक बल ने रेडियो की मदद से जहाजों को लौटने के लिए कहा। हालांकि बल ने इसे एक अतिक्रमण नहीं माना है।
 
उल्लेखनीय है कि समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र संघ की संधि के अंतर्गत जहाजों को अंतराष्ट्रीय कानून और स्थानीय नियमों के अनुसार प्रादेशिक समुद्री क्षेत्रों से गुजरने की अनुमति है। लेकिन यह पहली बार है जब चीन के जहाजों ने इस इलाके में प्रवेश किया है।
 
वैसे, चीन के जहाज, तटरक्षक बल के और मछली पकड़ने वाले भी, अक्सर विवादित सेनकाकू द्वीप में प्रवेश करने के लिए जाने जाते हैं। विवादित सेनकाकू को चीन में दियाओयू द्वीप के नाम से जाना जाता है।
 
सेनकाकू की संप्रभुता को लेकर विवाद 2012 में उस समय तेज हो गया था, जब जापान ने इसमें वीरान पड़े छोटे छोटे टापूओं का राष्ट्रीयकरण करना शुरू किया था। इस विवादित द्वीप पर दोनों देशों की ओर से बढ़ता सैन्यकरण बीजिंग और टोक्यो के बीच टकराव का प्रमुख कारण है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS