ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया ने द.चीन सागर में चीन को दी चुनौती
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 4:19:37 PM
इंडोनेशिया ने द.चीन सागर में चीन को दी चुनौती

 जर्काता, (हि.स.)। इंडोनेशिया ने दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों पर चीन के दावे को चुनौती देते हुए इन इलाकों को फिर से नामकरण किया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। इस कदम के साथ इंडोनेशिया ने सीधे तौर पर चीन की आक्रामकता को चुनौती दी है। उधर चीन ने इंडोनेशिया के इस कदम को ज्यादा तूल न देते हुए इसे 'पूरी तरह से निरर्थक' बताया है।

विदित हो कि इंडोनेशिया ने शुक्रवार को इस विवादित हिस्से का नाम बदलकर उत्तरी नातुना सागर रख दिया। इतना ही नहीं समुद्रीय मामलों के मंत्रालय ने एक नया मानचित्र भ्जीरी किया जिस पर इस इलाके के लिए नए नाम का इस्तेमाल किया गया था। चीन भले ही इस क्षेत्र पर अपना विशेषाधिकार जताता हो, लेकिन इसके बावजूद उसके खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है। पिछले हफ्ते वियतनाम और फिलिपीन्स ने भी अपने-अपने ढंग से दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश की थी। 
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया काफी समय से कहता आ रहा है कि दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ उसका कोई सीमा विवाद नहीं है, जबकि चीन इस क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक इलाके पर अपना दावा करता है। लेकिन इंडोनेशिया का कहना है कि चीन की विवादास्पद समुद्री सीमा 'नाइन डैश लाइन' उसके नातुना द्वीपों के पास आर्थिक क्षेत्र को परस्पर व्याप्त करती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS