ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पेरिस समझौते पर पुनर्विचार कर सकते हैं ट्रंप
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2017 5:22:08 PM
पेरिस समझौते पर पुनर्विचार कर सकते हैं ट्रंप

पेरिस,  (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग होने के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं। ये बातें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहीं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
हालांकि मैक्रों ने इस विषय पर विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने कहा कि पेरिस जलवायु समझौते पर क्या कुछ हो सकता है, इस पर विचार करेंगे।
बीबीसी के अनुसार, गुरुवार को पेरिस में मैक्रों ने कहा कि वह ट्रंप के पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने जलवायु समझौते पर अपने फैसले को अडिग बताया है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि वह जानते हैं कि उनके बीच क्या मतभेद हैं। लेकिन अब जरूरी यह है कि इस दिशा में आगे बढ़ा जाए। विदित हो कि पिछले महीने अमेरिका ने साल 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते से अपने को अलग कर लिया था। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि वह नए समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे ताकि अमरीकी उद्योगपतियों का नुकसान न हो पाए।



 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS