अंतरराष्ट्रीय
शियाओबो के निधन के लिए चीन जिम्मेदार : नोबेल समिति
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2017 10:50:54 AMओस्लो, (हि.स.)| नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो के निधन के लिए नोर्वे की नोबेल समिति ने चीन को जिम्मेदार बताया|
नोबेल समिति के प्रमुख बेरिट रेस ऐंडरसन ने एक बयान में कहा, 'हम इसे काफी परेशान करने वाला पाते हैं कि लियू शियाओबो को उस जगह नहीं भेजा गया जहां उनको उचित उपचार मिल सकता था। उनके समयपूर्व निधन के लिए चीन की सरकार की भारी जिम्मेदारी बनती है।'
दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख जैद राद अल हुसैन ने शियाओबो के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बयान में कहा, 'चीन और दुनिया भर में मानवाधिकार आंदोलन ने एक सिद्धांतवादी योद्धा खो दिया है जिसने अपना पूरा जीवन मानवाधिकार की रक्षा करने और उसे बढ़ावा देने में लगा दिया।'