अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी मीडिया ने योगी आदित्यनाथ को आतंकी बताया
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 7:05:44 PMन्यूयॉर्क, (हि.स.)। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने एक लेख में उन्हें एक हिन्दू आतंकवादी बताया है। यह जानकारी गुरुवार को मिली।
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में 'राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ता एक फायरब्रांड हिंदू पुजारी' शीर्षक से छपे इस लेख में योगी आदित्यनाथ को हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) का मुखिया बताया गया है और इस संगठन को एक आतंकी संगठन के रूप में पेश किया गया है।
लेख में आगे लिखा गया है कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य (उत्तर प्रदेश) में एक महंत को शासन करने के लिए चुना गया है, जिनके भाषणों में नफरत भरी होती है।
अखबार के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों से बदला लेने के लिए युवाओं की सेना के तौर पर हिंदू युवा वाहिनी का निर्माण किया। इतना ही नहीं उन्हें परंपरावाद के लिए कुख्यात बताया गया है। इसके अलावा लेख में योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक सफर और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर भी काफी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है।