ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में बच्चों से दुष्कर्म के आरोपी को मिल सकती है 300 साल की सजा
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 3:13:51 PM
अमेरिका में बच्चों से दुष्कर्म के आरोपी को मिल सकती है 300 साल की सजा

लॉस एंजिल्स,  (हि.स.)। कैलिफोर्निया में रहने वाले एक शख्स ने चार बच्चों से दुष्कर्म समेत 22 अपराध करने की बात कबूल कर ली है। इन अपराधों के लिए उसे 300 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। दुष्कर्म पीड़ित बच्चों में एक की आयु पांच साल है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

एनबीसी लॉस एंजिल्स की रिपोर्ट के अनुसार , गिलबर्ट एंड्रयू चावेरिया ने जून व जुलाई 2013 के दौरान एस्कोडिडो व सैन मार्कोस के घरों में घुसकर बच्चों का यौन उत्पीड़न किया था। यह इलाका लॉस एंजिल्स से 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

गिलबर्ट ऊर्फ क्रिपर (29) पर आरोप है कि यौन उत्पीड़न के दौरान वह पीड़ितों के पायजामों को टुकड़ों में काट देता था। वह एक ऑटो की दुकान पर काम करता था। उसने सोमवार को चोरी, हमला, बच्चों के साथ अश्लील कृत्य जैसे 22 आरोपों के तहत खुद को दोषी नहीं माना।

पुलिस को अभी तक इस व्यक्ति के शिकार पीड़ितों की सही-सही संख्या का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोगों से इस बारे में जानकारी देने के लिए कहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS