अंतरराष्ट्रीय
सऊदी अरब : मकान में आग लगने से 11 की मौत, छह घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 10:39:25 AMरियाद, (हि.स.)| सऊदी अरब के दक्षिणी शहर नाजरान में एक मकान में आग लग जाने से दस भारतीयों सहित 11 लोगो की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए| एक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी| घायलों में सभी लोग भारत और बांग्लादेश से हैं।
बुधवार को हुई इस घटना को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घटना के बाद नजरान जा रहे हैं। मुझे नजरान में आग की घटना का पता चला है, जिसमें हमने 10 भारतीय नागरिकों को खो दिया और छह घायल अस्पताल में हैं।'
विदेश मंत्री ने यह प्रतिक्रिया तब की, जब विद्या.एस नाम की एक महिला ने घटना में मारे गए एक व्यक्ति के शव को वापस स्वदेश लाने में मंत्री की मदद मांगी।