ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एकजुट होना होगा : सुमित्रा
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 7:17:17 PM
आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एकजुट होना होगा : सुमित्रा

 मास्को, (हि.स.)। रूस के दौरे पर गईं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रूसी संसद ड्यूमा को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया। 

महाजन ने कहा कि आतंकवाद ने वैश्विक स्वरुप ले लिया है, इसलिए इसके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सबको मिलकर काम होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर दोहरा मापदंड अपनाना वैश्विक हित में नहीं है। 

रूस की संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। ड्यूमा के भव्य भवन में प्रवेश करते ही भारतीय संसदीय शिष्टमंडल को इस महान देश के गौरवपूर्ण इतिहास और दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों की झलक मिल गई। भारत और रूसी गणराज्य के बीच इस चिरकालीन मित्रता को उन्होंने संस्कृत के श्लोक से स्मरण किया। श्लोक का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जो सुख, दुःख, अकाल, उपद्रव, युद्ध के समय, राजा के दरबार में और श्मशान में भी साथ देता है, वही सच्चा मित्र होता है।

 

लोकसभा अध्यक्ष ने इस बात का भी उल्लेख किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक तेजी से बढ रही है। भारत ने जीएसटी के रूप में सबसे बड़े आर्थिक सुधार को मूर्त रूप दिया है। उन्होंने रूस और भारत के बीच गहरे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं जनता में आपसी मेलजोल को सुगम बनाने के लिए प्रयास तेज करने की आवश्यकता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS