ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जिबूती में सैन्य अड्डा बना रहा है चीन
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 1:24:24 PM
जिबूती में सैन्य अड्डा बना रहा है चीन

बीजिंग, (हि.स.)। चीन पहला सैन्य समुद्री अड्डा जिबूती में स्थापित करने जा रहा है। चीनी सैन्य दल इस उद्देश्य के लिए जिबूती के लिए रवाना हो चुका है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

उल्लेखनीय है कि चीन अफ्रीका में अपना निवेश बढ़ाने के साथ-साथ अपने सैन्य बल को आधुनिक भी बनाया है। जिबूती में सैन्य अड्डे का निर्माण दोनों देशों के बीच मित्रवत सहयोग की परिणति है।

बीबीसी के अनुसार, इस सैन्य अड्डे का उद्देश्य अफ्रीका और पश्चिम एशिया में शांति स्थापना और मानवीय सहायता पहुंचाना है। यह सैन्य अड्डा, सैन्य सहयोग, नौसैनिक अभ्यास और बचाव मिशन के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। 

बीबीसी के अनुसार, जिबूती के लिए रवाना हुए सैनिकों या जहाजों की संख्या स्पष्ट नहीं है। साथ ही यह भी जानकारी नहीं मिली है कि सैन्य अॉपरेशन कब शुरू होगा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS