अंतरराष्ट्रीय
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 10:48:03 AMसंयुक्त राष्ट्र, (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कश्मीर में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। साथ ही कहा है कि इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की नजर है।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने हमले पर महासचिव की टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, किसी भी हालात में आम लोगों का मारा जाना निंदनीय है।
जब उनसे हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान आधारित आतंकी होने के तथ्य के बारे में पूछा गया तो दुजारिक ने कुछ भी साफ- साफ कहने के बजाय कहा कि वह सिर्फ आम लोगों के मारे जाने पर टिप्पणी करेंगे।