अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान ने दिखाई दरियादिली 78 से अधिक कैदी भारत को सौंपे
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2017 11:29:37 AMलाहौर, (हि.स.)। पाकिस्तान रेंजर्स ने 78 से अधिक भारतीय कैदी वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ को सौंपे जिसमें अधिकतर मछुआरे हैं। इन सभी को कराची की जेल से रिहा किया गया था।
भारतीय मछुआरों को रविवार को कराची के लांधी जेल से रिहा किया गया था और इन सभी को सोमवार को दोपहर में एक ट्रेन से लाया गया।
पाकिस्तान रेंजर्स के एक अधिकारी ने बताया कि 77 भारतीय मछुआरों और एक अन्य भारतीय कैदी को उनके कागजातों की जांच के बाद बीएसएफ को सौंप दिया गया।