ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन ने भूटान से रिश्ते खराब होने का दोष भारत पर मढ़ा
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 8:35:09 PM
चीन ने भूटान से रिश्ते खराब होने का दोष भारत पर मढ़ा

बीजिंग, (हि.स.)। डोकलाम विवाद से विचलित चीन भारत को उकसाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में उसने भूटान से अपने बिगड़ते रिश्तों के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

चीनी मीडिया का कहना है कि सीमा पर इस तरह से चीन को उकसाना भारत की पुरानी चाल है।भारत देश और विदेश में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए इस तरह की नीति अपनाता है। चीन ने यह भी कहा कि इससे पहले 1950 और 60 के दशक में भी भारत इस तरह दुस्साहस कर चुका है।
 
चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार चीन ने सीमा के साथ लगने वाले बाकी देशों के साथ अपने संबंध ठीक कर लिए हैं, लेकिन भारत और भूटान के साथ उसके संबंध नहीं सुधार सके हैं।
 
चीन कहना है कि भूटान भारत के इशारों पर काम करता है। यही वजह है कि उसके साथ संबंध सुधर नहीं पा रहे हैं। चीन ने अपना पक्ष मजबूत बनाने के लिए कहा कि उसने भारत की ओर हाथ बढ़ाकर उसे मई में बीजिंग में हुए बेल्ट और रोड फोरम के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भी बुलाने का प्रयास किया था, लेकिन भारत ने इसमें भाग नहीं लिया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS