अंतरराष्ट्रीय
रूस के साथ साइबर सुरक्षा इकाई बनाने के प्रस्ताव से पीछे हटे ट्रंप
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 8:32:14 PMवाशिंगटन, (हि.स.)। चुनाव हैकिंग को रोकने के लिए रूस के साथ मिलकर अभेद साइबर सुरक्षा इकाई बनाने के प्रस्ताव से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हट गए हैं। यह जानकारी सोमवार को मीउिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, इस विचार को प्रोत्साहित करने के एक घंटे के बाद ही ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह समझते हैं कि ऐसा नहीं हो सकता है। दरअसल, वरिष्ठ सीनेटरों ने रूस के साथ साझेदारी के विचार की निंदा की थी।
विदित हो कि जर्मनी में शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। इसके बाद ट्रंप ने इस आश्हय की अपनी राय जाहिर की थी।
अमरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए रूस के साथ सहयोग बढ़ाने की सलाह दी थी। लेकिन रूस के साथ साइबर सुरक्षा इकाई बनाने के आरंभिक प्रस्ताव के तुरंत बाद डेमोक्रेट सांसदों के साथ-साथ रिपब्लिकन सांसदों ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि जब क्रेमलिन साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का कथित तौर पर आरोपित है तब इसकी क्या जरूरत है। इसके बाद ट्रंप ने रविवार रात अपना विचार अपना विचार बदल दिया।