अंतरराष्ट्रीय
पाक में हथगोला विस्फोट से 3 की मौत, 12 घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 12:40:00 PMइस्लामाबाद, 1 (हि.स.)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर अशांत कबायली इलाके में शनिवार को हथगोला फेंके जाने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
यह घटना दक्षिणी वजीरिस्तान एजेंसी के आजम वरसक इलाके के कालो गांव में हुई। पुलिस ने कहा कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने ग्लीन खान वाजीर के घर पर हथगोला फेंका। हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी है।
उन्होंने कहा कि इस हमले में 12 अन्य लोग जख्मी हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को मुल्तान के अस्पताल में रैफर किया गया है।