अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखता है चीन
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 12:36:36 PMपेइचिंग, (हि.स.)। सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण से चीनी सेना को भारतीय सेना ने रोका था। उसके बाद तिलमिलाए चीन के सरकारी मीडिया और वहां के थिंक टैंक के कुछ सदस्यों ने भारत को धमकाते हुए कुछ लेख लिखे।
उन लेखों में लिखा कि, जिस तरह से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण से चीनी सेना को भारतीय सेना ने रोका उसी तरह पाकिस्तान के आग्रह पर कश्मीर में 'तीसरे देश' की सेना घुस सकती है।
चाइना वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन केंद्र के निदेशक लांग जिंगचुन ने 'ग्लोबल टाइम्स ' में लिखे अपने आलेख में कहा है, 'अगर भारत से भूटान के क्षेत्र को बचाने का आग्रह किया भी जाता है तो यह उसके स्थापित क्षेत्र तक हो सकता है, विवादित क्षेत्र के लिए नहीं।'
आलेख में कहा गया है, 'वरना, भारत के तर्क के हिसाब से अगर पाकिस्तान सरकार अनुरोध करे तो तीसरे देश की सेना भारत नियंत्रित कश्मीर सहित भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र में घुस सकती है।'
गौरतलब है कि सिक्किम सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना में तनातनी के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है।