ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका ने 3 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 7:33:51 PM
श्रीलंका ने 3 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

 कोलंबो, (हि.स.)। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए रविवार को तमिलनाडु के तीन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय मछुआरों को उत्तरी श्रीलंका के कराईनगर के तट के पास हिरासत में लिया गया। इन मछुआरों को बाद में कंगेसनतुराई बंदरगाह ले जाया गया।

इस महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह जुलाई को पुडुकोट्टई जिले के ही रहने वाले आठ मछुआरों को हिरासत में लिया गया था और उनकी दो नावें भी जब्त कर ली गई थीं।
गत महीने से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के मामलों में तेजी आई है। पिछले महीने 50 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने उनकी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS