ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
लॉस एंजेल्स में तापमान का 131 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 5:11:47 PM
लॉस एंजेल्स में तापमान का 131 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

 वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी शहर लॉस एंजेल्स में शनिवार को उच्च तापमान का 131 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एनडब्ल्यूएस (नेशनल वेदर सर्विस) ने कहा कि लॉस एंजेल्स में शनिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही साल 1886 में दर्ज 35 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड टूट गया। एनडब्ल्यूएस के अनुमान के मुताबिक, रविवार दोपहर से शाम तक इस क्षेत्र में दोबारा रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी।

एनडब्ल्यूएस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह एक खतरनाक स्थिति है जो गर्मी से संबंधित बीमारियों का कारण बन सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास वातानुकूलन उपकरण की सुविधा नहीं है। इसके अलावा बिजली कटौती की भी आशंका है, क्योंकि शहर के एक पावर ग्रिड में आग लग गई है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS