अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप ने जी-20 सम्मेलन को बताया अत्याधिक सफल
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 2:13:48 PM हैम्बर्ग, (हि.स.)। जी- 20 सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के मुद्दा पर अमेरिका के अलग-थलग पड़ने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिखर सम्मेलन को अत्याधिक सफल बताया। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार एक संयुक्त बयान में 18 देशों और यूरोपीय संघ के नेताओं ने पेरिस जलवायु समझौते पर अमेरिका के निर्णय को मान्यता दे दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जी -20 के अन्य सदस्य "अपरिवर्तनीय समझौते" के लिए प्रतिबद्ध रहें।
विदित हो कि पेरिस जलवायु समझौता पर गतिरोध बना हुआ था, लेकिन सम्मेलन के आखिरि दिन इस मुद्दे पर बातचीत हुई और आम सहमति भी बन गई। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया।
बयान में यह भी कहा गया है कि, अमेरिका "अन्य देशों के साथ मिलकर, जीवाश्म ईंधन के और अधिक कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करने के प्रयास में मदद करेगा।" उल्लेखनीय है कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए पेरिस जलवायु समझौता एक सुनियोजित प्रयास है।