ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
गुरुपूर्णिमा पर नासा ने जारी की चांद की तस्वीर
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 1:44:38 PM
गुरुपूर्णिमा पर नासा ने जारी की चांद की तस्वीर

 न्यूयॉर्क,  (हि.स.)। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर इस बार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार अपने ट्विटर हैंडल से चांद की तस्वीर जारी की है और यह भी बताया है कि गुरुपूर्णिमा के दिन वाले चांद को दुनिया भर में किन नामों से जाना जाता है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

नासा के इस ट्वीट को भारत समेत दुनियाभर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वे नासा के बताए 5 नामों के अलावा गुरुपूर्णिमा के अलग-अलग नाम बता रहे हैं। गुरुपूर्णिमा के चांद को दुनिया में जिन नामों से जाना जाता है वे हैं- मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और थंडर मून। भारत में लोगों का कहना है कि भारत के लिए यह सम्मान की बात है। उनका मानना है कि अखिर नासा ने भी उनकी पूर्णिमा को गुरु मान ही लिया।
उल्लेखनीय है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरुपूर्णिमा कहते हैं। इसी दिन महाभारत के रचइता कृष्ण द्वैपायन व्यास यानी वेद व्यास का जन्म हुआ था। माना जाता है कि व्यास ने चारों वेदों को लिखा था। इसीलिए उनका नाम वेद व्यास भी पड़ा। उनके नाम पर गुरुपूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। 
 
नासा ने जिन 5 अन्य नामों का जिक्र किया है, उन्हें जुलाई महीने में उत्तरी-पूर्वी अमेरिका और इंग्लैंड में खासकर किसान बोलते हैं। वे इस दिन आने वाली फसल के स्वागत में जश्न मनाते हैं। वे गाना गा कर और नाच कर दिन-रात मस्ती करते हैं। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS