अंतरराष्ट्रीय
हैम्बर्ग में आखिरी दिन तक होता रहा प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 12:17:02 PM हैम्बर्ग, (हि.स.)। हैम्बर्ग में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में आखिरी दिन तक झड़प चलत रही। इस विरोध प्रदर्शन के कारण जी-20 शिखर सम्मेलन काफी प्रभावित हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देर शाम जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों तो तितर-बितर करने के लिए उनपर वाटर गन का भी प्रयोग किया गया। जिसके जवाब में मौजूद लोगों ने बोतलों एवं अन्य समान पुलिस कर्मियों पर फेंकने शुरू कर दिए।
बतादें कि हैम्बर्ग की आपात सेवा ने कहा है कि घायलों का इलाज चल रहा है लेकिन उनकी संख्या कितनी है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है। मीडिया के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। इस दौरान 20,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।