ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
जापान में भारी वर्षा और बाढ़, 6 लोगों की मौत, 22 लापता
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 7:39:47 PM
जापान में भारी वर्षा और बाढ़, 6 लोगों की मौत, 22 लापता

आसाकुरा (जापान),  (हि.स.)। दक्षिण जापान में भारी वर्षा के बाद आई भीषण बाढ़ में अब तक कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई है और 22 अन्य लापता हैं। 80,000 लोगों को घर खाली करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं बाढ़ में फंसे हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाके से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार असकुरा के रहने वाले सुमी उमेयो ने बताया कि पहले इतनी बारिश नही हो रही थी। मौसम विभाग ने जब भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की तो बारिश शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में सड़कें नदियों का रूप ले चुकी थीं। 
इस बीच खराब मौसम के बावजूद राहत और बचाव कार्य जोर शोर से चलाया जा रहा है। लगभग बारह हजार जवान, पुलिसकर्मी, अग्निशमनकर्मी वचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 250 लोगों को बचाया चुका है।
जापान के उप प्रधानमंत्री तारो आसो ने कहा, “हम बहुत गंभीर स्थिति में फंसे हुए हैं। बहुत से लोग अभी भी लापता हैं।” मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी ने कहा, “जापान में दक्षिणी भाग के चार मुख्य द्वीपों में शामिल क्यूशू प्रांत के कुछ इलाकों में बुधवार को 48 घंटों के दौरान करीब 593 सेंटीमीटर (23 इंच) से अधिक बारिश हुई।
एजेंसी ने कहा कि बारिश शुक्रवार तक जारी रह सकती है। विदित हो कि इस सप्ताह इस इलाके में एक शक्तिशाली तूफान आया था जिसके कारण कारण भारी वर्षा हो रही है। 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS