अंतरराष्ट्रीय
जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रदर्शनकारियों व पुलिस में झड़प
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 11:00:25 AMबर्लिन, (हि.स.)। जर्मनी के हैम्बर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है।
बीबीसी समाचार के अनुसार, हैम्बर्ग पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी काले लिबास में मुखौटे लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। जब उन्हें मुखौटे हटाने को कहा गया तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया जिससे उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी।
पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों और मिर्ची पाउडर का छिड़काव किया। वहीं प्रदर्शकारियों ने जवाब में उनपर बोतलें, पत्थर फेंका और एक वाहन में आग लगा दी।
हैम्बर्ग शहर के मुख्य इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया रखने के लिए 25 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ताकि प्रदर्शनकारियों को सम्मेलन स्थल पर जाने से रोका जा सके।
माना जा रहा है कि सम्मेलन के दौरान हैम्बर्ग में एक लाख प्रदर्शनकारी पहुंच सकते हैं। हालांकि हैम्बर्ग में दिन भर शिखर सम्मेलन के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होते रहे हैं।