ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
हुनान व गुआंग्शी प्रांत में भारी बारिश से अब तक 47 मरे
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2017 1:43:47 PM
हुनान व गुआंग्शी प्रांत में भारी बारिश से अब तक 47 मरे

बीजिंग, (हि.स.)। चीन के हुनान और गुआंग्शी प्रांतों में बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग लापता हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, 22 जून से शुरू हुई बारिश के कारण बाढ़ से 10 लाख से अधिक लोग बेघरहो गए हैं। 38,000 से अधिक मकान ढह गए और लगभग 880,000 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गयी हैं। डोंगटिंग झील और कई प्रमुख नदियों में पानी का स्तर खतरे के स्तर से ऊपर आ गया है। 

हुनान में आपदा राहत के लिए करीब 15,000 लोगों की सेवाएं ला जा रही हैं। 160 मिलियन युआन (23.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए आवंटित की गयी है।

अगले कुछ दिनों में हुनान में बारिश कम होने की आस लगायी जा रही है। लेकिन, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं गुआंगझी में शनिवार के बाद से बारिश में 20 लोग की मौत और 14 लापता हैं। करीब 20,000 मकान ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। इस आपदा से लगभग 4.6 अरब युआन का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय अधिकारियों ने 10 लाख युआन की राशि प्रभावित क्षेत्रों में आवंटित की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS