अंतरराष्ट्रीय
यूएस में हेलीकॉप्टर चुराने की कोशिश में मारा गया लुटेरा
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2017 3:23:27 PMओरेगन, (हि.स.)। ओरेगन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया है कि हेलीकॉप्टर चुराने के प्रयास में एक बंदूकधारी को मार गिराया गया है। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुई।
हिल्सबोरो पुलिस लेफ्टिनेंट हेनरी रीमैन ने बताया कि एक सशस्त्र व्यक्ति अचानक से एअरपोर्ट का बाड़ा लांघकर परिसर में घुस गया। वहां हिल्सबोरो एयरो ऐकेडमी के फ्लाइट में घुसने का प्रयास किया। पहले तो कर्मचारियों को वह प्रशिक्षु पायलट लगा। फिर उसने गन निकालकर हवा में फायरिंग करके कर्मचारियों को धमकाना शुरु कर दिया। जवाबी कारवाई में मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने भी मोर्चा ले लिया।
थोड़ी ही देर में वह एअरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों द्वारा घेर लिया गया। लूट असफल होती देखकर वो फायरिंग करता हुआ भागने लगा। जल्द ही सुरक्षा अधिकारियों ने उसे मार गिराया।
हिल्सबोरो पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर आरोपी की शिनाख्त शुरु कर दी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आतंकवादी घटना न मानकर लूट की घटना मान रही है।