अंतरराष्ट्रीय
क्या उनके जीवन में इससे अच्छा करने को कुछ नहीं: ट्रंप
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2017 10:36:58 AM वाशिंगटन, (हि.स.)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह जानकारी दक्षिण कोरियाई सेना ने दी। बैलिस्टिक मिसाइल परिक्षण के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में जा गिरी। उन्होंने कहा कि टेस्ट-फायरिंग का एक हिस्सा है, जो कि हाल के महीनों में हुई है।
इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक मिसाइल का परीक्षण किया है। क्या उनके जीवन में इससे अच्छा करने के लिए कुछ नहीं है? यह मानना मुश्किल है कि दक्षिण कोरिया और जापान बहुत अधिक समय तक इसमें शामिल होंगे। शायद चीन उत्तरी कोरिया के ऊपर कोई एक्शन लेगा। साथ ही इस बकवास को खत्म करेगा।