अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण चीन सागर में देखा गया अमेरिकी युद्धपोत
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 8:06:08 PMबीजिंग, (हि.स.)। चीन ने अमेरिका पर अपनी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। दक्षिण चीन सागर के विवादित भूमि पार्सल आइसलैंड में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्टेथम को देखा गया है, जो चीन की सीमा नियम का उल्लंघन है।
अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्टेथम दक्षिण चीन सागर के पार्सल आइसलैंड के ट्रिटोन आइसलैंड में 12 मील भीतर घुस गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद इस तरह की यह दूसरा ऑपरेशन है।
पार्सल आइसलैंड पर चीन का कब्जा 1974 में वियतनाम को हराने के बाद स्वतः हो गया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बताया कि अमेरिका का इस तरह हमारी सीमा में घुसना हमारी सीमा सुरक्षा नियमों के विरुद्ध है। ऐसा कोई भी कदम जो चीन की सुरक्षा व संप्रभुता के विरुद्ध हो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिका का ऐसा आचरण भड़काउ और शांति भंग करने वाला है।
गौरतलब है कि यह वाकया अमेरिकी राष्ट्रपति के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करने के कुछ ही देर बाद की है। निश्चित है कि इससे दोनों देशों के मध्य तनाव और बढ़ेगा।