ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
ट्रम्प का पेरिस समझौते से हाथ खींचना पृथ्वी को शुक्र बना देगाः हाकिन्स
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 7:59:37 PM
ट्रम्प का पेरिस समझौते से हाथ खींचना पृथ्वी को शुक्र बना देगाः हाकिन्स

वाशिंगटन, (हि.स.)। प्रख्यात वैज्ञानिक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के पूर्व प्रोफेसर स्टीफन हाकिन्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पेरिस समझौते से हाथ खींच लेने की आलोचना किया है। हाकिन्स ने बोला कि इसके परिणामस्वरुप पृथ्वी निकट भविष्य में शुक्र जैसे गर्म ग्रह में तब्दील हो सकता है। 

एक प्रेस कांफ्रेंस में हाकिन्स ने कहा कि हम अब उस दौर के बहुत करीब हैं, जहां से ग्लोबल वार्मिंग को रोक पाना नामुमकिन हो जाएगा। ट्रम्प की नीतियां हमें इस कगार पर ली दीं हैं कि हम जल्द ही शुक्र जैसे गर्म ग्रह मे तब्दील हो जाएंगें। तापमान 250 डिग्री के आस-पास होगा और आसमान से सल्फ्युरिक एसिड की वर्षा होगी। 

हॉकिन्स ने यह भी कहा कि वर्तमान में हम इस स्थिति में है कि यदि हमने अभी ग्लोबल वार्मिंग को रोक लिया तो ठीक अन्यथा हम इसे फिर कभी नहीं रोक पाएंगें। और अभी जलवायु परिवर्तन ही हमारे ग्रह की सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन समझौते से खुद को अलग करके ट्रम्प पूरी मानव सभ्यता को ही खतरे में डाल रहें है। यह इस प्राकृतिक ग्रह के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 

गौरतलब है कि ट्रम्प ने 1 जून को अमेरिका को पेरिस समझौते से यह कहकर अलग कर लिया था कि पृथ्वी मानवीय कारणों से गर्म नहीं हो रही बल्कि ग्लोबल वार्मिंग स्वतः प्राकृतिक कारणों से हैं। जो कि मानव की नियंत्रण सीमा से बाहर हैं। पेरिस समझौते में बतायी गयी बातें अतर्कसंगत और वास्तविकता से परे हैं।

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS