ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
3 साल में केंद्र सरकार बेदाग : प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 7:27:03 PM
3 साल में केंद्र सरकार बेदाग : प्रधानमंत्री

वाशिंगटन/नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी केंद्र सरकार के बेदाग छवि की तारीफ की। पीएम मोदी ने भष्टाचार को जड़ से खत्म करने में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन साल में उनकी सरकार पर एक भी दाग या धब्बा नहीं लगा है।

वर्जिनिया में आयोजित एक स्वागत समारोह में करीब 600 भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत में इससे पहले की सरकार के खिलाफ मतदान क्यों हुआ, इसकी मुख्य वजह थी भष्टाचार। 

सोशल मिडिया पीएमओ पर जारी ट्वीट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा, भारतीय भष्टाचार से नफरत करते हैं। पीएम मोदी ने अमेरिका में भारतीय प्रवासियों को आस्त किया कि उनकी सरकार भारत को नयी उंचाइयों पर ले जाने का प्रयास जारी रखेगी। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं पूरी विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि बीते तीन साल में मेरी सरकार ने जो भी कार्य किये हैं। अब तक उस पर पर एक भी दाग या धब्बा नहीं लगा है। 

उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि प्रौद्योगिकी से पारदर्शिता महान उंचाई हासिल करने में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूं जहां भारत प्रौद्योगिकी की मदद से महान उपलब्धियां हासिल कर रहा है, फिर चाहे वह अंतरिक्ष का क्षेत्र हो या कृषि का। 

पीएम मोदी ने कहा, प्रौद्योगिकी आधारित शासन एवं विकास के लिये नये स्तर से ध्यान दिया जा रहा है| प्रधानमंत्री ने कहा कि कई मंचों पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है| उन्होंने उल्लेख किया कि टिकाउ विकास के लिए आधारभूत संरचना आवश्यक है| पीएम मोदी ने कहा कि उनका मुख्य फोकस विकास के उच्च मानक स्थापित करने पर है। देश में तेजी से विकास का सबसे मुख्य कारण आम जन की बढ़ती आकांक्षा है। वहां मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पीएम मोदी ने कहा, 'हमलोग भारत की जनता की इन्हीं आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अब रिकॉर्ड संख्या में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हो रहे हैं और सभी साख एजेंसियां एवं बहुपक्षीय मंच भारत के बारे में सकारात्मक रेटिंग दे रहे हैं। भारत अभूतपूर्व तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास एवं समृद्धि के लिये अमेरिका में सहायक माहौल मिलने से उन्होंने और विकास किया। भारत में भी अब एक अरब से ज्यादा भारतीयों को अनुकूल माहौल मिल रहा है और वे भी तेजी से भारत का स्वरूप बदल रहे हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS