अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका, 11 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 3:56:13 PM इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान के बलुचिसतान प्रांत की राजधानी क्वेटा में शुक्रवार की सुबह गुलिस्तान रोड पर हुए बम धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हाे गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, पुलिस ने बाताया कि यह धमाका कवेटा में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के पास हुआ है। मृतकों में चार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक,अब्दुल रज्जाक चीमा ने संवाददाताओं से बातचीत में मृतकों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि इस आंकड़े में इजाफा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की मंशा की जानकारी नहीं हुई है और ना ही किसी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीटीवी फुटेज का उपयोग विस्फोट के कारणों और प्रकृति को निर्धारित करने के लिए किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि घायलों को क्वेट्टा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है और वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।