अंतरराष्ट्रीय
भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 11:51:20 AM न्यूयॉर्क, (हि.स.)| भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर लूटपाट का षडयंत्र रचने का चार्ज लगाया गया है।
इस साल मार्च में भारतीय मूल के 43 साल के एक व्यक्ति को साउथ कैरलिना में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। घटना के बाद अमेरिका में भारतीय-अमेरिका समुदाय के बीच शोक की लहर फैल गई थी।
हैरल्ड न्यूजपेप की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों व्यक्ति पर लूटपाट का षडयंत्र रचने का आरोप है। पुलिस ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। गौरतलब है कि अमेरिका में हेट क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
हरनिश पटेल ने रात करीब 11.24 बजे अपनी दुकान बंद की और घर के लिए निकल गए। इसके 10 मिनट बाद ही लैंकेस्टर में घर से कुछ ही फुट दूर किसी ने गोली मारकर हरनिश की हत्या कर दी।