अंतरराष्ट्रीय
एडुअर्ड फिलिप को फिर से पीएम पद की कमान
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2017 12:49:29 PM पेरिस, (हि.स.)। फ्रांस में हुए दूसरे चरण के संसदीय चुनाव के बाद सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एडुअर्ड फिलिप को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। एडुअर्ड फिलिप को नई सरकार का गठन करने को कहा गया है।
बीते रविवार को हुए दूसरे चरण के संसदीय चुनाव नतीजे में मैक्रों की पार्टी को नेशनल असेंबली में भारी बहुमत मिला था। उनकी पार्टी ला रिपब्लिक एन मार्शे (एलआरईएम) ने नेशनल असेंबली की 577 सीटों में से 300 सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के बाद से उनके यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक और कारोबार अनुकूल एजेंडे को जारी रखने का जनादेश मिला है। संसदीय चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एडुअर्ड फिलिप को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बतादें कि मैक्रों मई में फ्रांस के राष्ट्रपति बने थे। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार ही यह संसदीय चुनाव हुए हैं।