ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पुर्तगाल के जंगल में लगी आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 62
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 11:19:38 AM
पुर्तगाल के जंगल में लगी आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 62

 लिस्बन, (हि.स.)। पुर्तगाल के मध्यवर्ती इलाके के जंगल में लगी आग से मरने वाली की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। बीबीसी के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आग लिस्बन से 200 किलोमीटर दक्षिण पूर्व पेड्रोगाओ ग्रांडे क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में लगी जो तेज हवाओं के चलते तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं जो इस क्षेत्र में सड़क पर अपने - अपने वाहनों में थे।

हाल यह है कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसा माना जा रहा कि दशकों बाद पुर्तगाल के जंगलों में ऐसी भीषण आग लगी है। पुर्तगाल के गृह सचिव जार्ज गोम्स ने बताया कि राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डे सौसा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। उन्हेंने आगे कहा कि मरने वालों में सभी पुर्तगाली नागरिक हैं। लिस्बन के निकट सिविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, ‘दुर्भाग्य से जंगलों में लगी आग के संदर्भ में हाल के वर्षों में हमारे द्वारा देखी गई सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से यह एक लगती है।’
उन्होंने कहा, ‘हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। प्राथमिकता उन लोगों को बचाने की है जो अब भी खतरे में हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा, “अभी पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है। इसके बाद ही हम समझ पाएंगे कि हुआ क्या था।” पुर्तगाल में कई इलाकों में सप्ताहांत का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था। देश भर में जंगलों में आग लगने के 60 मामले सामने आये और इन पर काबू पाने के लिये 1700 दमकलकर्मियों को लगाया गया है। गृह मंत्री जॉर्ज गोम्स ने कहा कि लीरिया क्षेत्र में आग से झुलसकर 57 लोगों की मौत हुई है इनमें से अधिकतर लपटों में घिरी अपनी कारों में फंस गये थे। कम से कम 59 लोग झुलस गए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS