अंतरराष्ट्रीय
नकली आत्मघाती बेल्ट बांधकर आए थे लंदन ब्रिज के हमलावर
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 11:17:56 AM लंदन, (हि.स.)। लंदन ब्रिज हमले की जांच कर रही टीम ने एक नया खुलासा करते हुए कहा कि उन तीन हमलावरों ने अपने शरीर से पानी की प्लास्टिक की बोतलों से बनी नकली आत्मघाती बेल्ट पहल रखी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद आतंकी लोगों के बीच दहसत या फिर डर फैलाने की योजना के तहत ऐसा किया होगा। इनमें एक हमलावर पाकिस्तानी मूल का था।
जांच टीम का नेतृत्व कर रहे मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह की तरकीब पहले कभी ब्रिटेन में नहीं देखी थी। कमांडर डीन हेडन ने कहा कि मैने ब्रिटेन में यह तरकीब पहले कभी नहीं देखी। जहां आतंकवादी अपने शरीर में नकली विस्फोटक बांध कर अधिकतम दहशत पैदा करते हों। जिस किसी ने उस रात उन्हें देखा होगा, उन्हें यह असली ही लगा होगा।
उन्होंने कहा कि बेल्ट के पीछे की असली वजह का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन उनका इरादा बंधक बनाने या एक रक्षात्मक रणनीति में इसका इस्तेमाल करने की रही होगी। गौरतलब है कि तीन जून को हुए लंदन ब्रिज हमले में आठ लोग मारे गए थे। जिसके बाद तीन आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया था।