अंतरराष्ट्रीय
ग्रीनफेल टॉवर आग्निकांड में लापता 58 लोगों के मरने की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 2:07:38 PM लंदन, (हि.स.)। लंदन पुलिस ने पश्चिमी लंदन में 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर में मंगलवार को आग लगने के बाद से लापता 58 लोगों के मरने की आशंका जताई है। इस घटना में 30 लोगों की मौत की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। पुलिस अधिकारी स्टुअर्ट कंडी ने कहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।
गौरतलब है कि ग्रेनफ़ेल टावर का निर्माण 1974 में किया गया था। एक करोड़ पाउंड की लागत से इस इमारत का नवीनीकरण किया गया था। पिछले साल ही इस इमारत की मरम्मत पूरी हुई थी। स्थानीय ग्रेनफ़ेल ऐक्शन ग्रुप ने दावा किया है इस इमारत के नवीनीकरण के दौरान आग से निपटने के लिए एक ब्लॉक बनाया गया था।
ब्रिटेन में पिछले करीब तीन दशक में यह सबसे भीषण अग्निकांड है। लेटिमेर रोड पर स्थित लैंकेस्टर वेस्ट एस्टेट के ग्रेनफेल टावर में स्थानीय समयानुसार रात एक बज कर 16 मिनट पर आग लगी। जब इमारत आग की लपटों से घिर गई, तब करीब 600 लोग टावर के 120 फ्लैटों में मौजूद थे।