ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
उत्तरी अफगानिस्तान में गोलाबारी, सात अमेरिकी सैनिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 2:03:00 PM
उत्तरी अफगानिस्तान में गोलाबारी, सात अमेरिकी सैनिक घायल

मजारे शरीफ, (हि.स.)। उत्तरी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे पर शनिवार को अफगान सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में सात अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। यह हमला मजारे शरीफ के पास स्थित शिविर पर हुआ। यह हमला उन घटनाओं में नया है जिसमें अफगान सैनिकों ने अपने हथियारों का मुंह उन अंतरराष्ट्रीय बलों की ओर ही कर दिया है जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षण दिया है। यह घटना तब हुई है जब अमेरिका द्वारा यहां और सैनिक भेजने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने पश्चिमी देश का समर्थन करने वाली सरकार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रदमनीश ने कहा कि 'प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि सैन्य अड्डे आये सात अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।' उन्होंने कहा कि हमलावर को मार गिराया गया है। अमेरिका नीत नाटो बलों ने इसकी पुष्टि की है कि शाहीन सैन्य अड्डे पर हुई 'एक घटना' में सैनिक घायल हुए हैं। नाटो ने घायल सैनिकों की संख्या नहीं बतायी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS