अंतरराष्ट्रीय
काबुल : मस्जिद में आत्मघाती हमला, चार की मौत
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 1:42:11 PM काबुल, (हि.स.)।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया मस्जिद में आज आत्मघाती हमला किया गया। हमले के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस में चार लोगों की मौत और लगभग आठ लोग जख्मी हुए हैं। इस घटाना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।
सूत्रों के अनुसार हमलावर ने उस वक्त मस्जिद के रसोईघर में खुद को उड़ा लिया जब पुलिस ने उसे मस्जिद के मुख्य हिस्से में जाने से रोका। मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा, आतंकवादी ने पश्चिमी काबुल की अल जहरा मस्जिद पर हमला किया। इलाके में विशेष बलों को भेज दिया गया है। इस घटाना में चार लोगों की मौत और लगभग आठ लोग जख्मी हुए हैं।