अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका: सैन फ्रांसिस्को के गोदाम में गोलीबारी, चार की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 3:26:30 PM वॉशिंगटन, (हि.स.)। सैन फ्रांसिस्को के 17वीं स्ट्रीट और वरमोंट क्षेत्र में यूनाइटेड पोस्टल सर्विस फैसिलिटी (यूपीएस) कार्यालय पर हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग करने वाले शख्स ने खुद को भी गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और कई लोग घायल भी हुए हैं। पीड़ितों को प्रिस्किला चान और मार्क जकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने की सलाह दी है।