अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन के लिए अब भी खुला है ईयू का दरवाजा : मैक्रों
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 2:59:59 PM पेरिस, (हि.स.)। ब्रेग्जिट वार्ता शुरू होने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने एक बार ब्रिटेन का मन टटोलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वार्ता के समापन तक ब्रिटेन अपना मन बदल सकता है और यूरोपीय संघ (ईयू) का द्वार उसके लिए खुला है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली
ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ यहां एक संयुक्त संवाददाता सममेलन को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा कि ईयू का दरवाजा हमेशा खुला है, लेकिन उन्होंने माना कि संघ से बहिर्गमन का फैसला ब्रिटेन की जनता ने लिया है। लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रेग्जिट वार्ता की प्रगति के साथ ब्रिटेन के लिए ईयू में बने रहना मुश्किल होता जाएगा।
विदित हो कि ब्रिटेन के अलग होने के फैसले से ईयू को झटका लगा है। हालांकि ब्रग्जिट वार्ता की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन ईयू के सदस्य चाहते हैं कि ब्रिटेन अपना विचार बदल ले।