ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
पानामा मामले में आरोपी रिकार्डो मार्टेनली फ्लोरिडा से हुए गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 2:42:04 PM
पानामा मामले में आरोपी रिकार्डो मार्टेनली फ्लोरिडा से हुए गिरफ्तार

वाशिंगटन,  (हि.स.)। पानामा के पूर्व राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टेनेली को फ्लोरिडा में गिरफ्तार कर लिया गया है उनके उपर उनके देश में कई मामले चल रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली ।

बीबीसी के अनुसार, अमेरिकी मार्शल सेवा ने बताया कि 65 वर्षीय मार्टेनेली को उनके घर के पास कोरल गैबल्स से गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल पनामा ने मार्टिनेली के लिए एक प्रत्यर्पण अनुरोध किया था, जिसमें उनके उपर राजनीतिक विरोधियों की जासूसी करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। लेकिन मार्टिनेली का कहना है कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। अमेरिकी मार्शल सर्विस ने कहा है कि उन्हें मंगलवार को फ्लोरिडा में संघीय न्यायाधीश के समक्ष पेश किए जाने की उम्मीद हैं।
पनामा के सर्वोच्च न्यायालय ने 2015 में मार्टिनेली की गिरफ्तारी का आदेश दिया था जिसमें उनपर आरोप था कि उन्होंनें सार्वजनिक धन का इस्तेमाल अवैध रूप से 150 से अधिक प्रमुख लोगों की जासूसी करने में किया था। 
विदित हो कि उन्होंने जिन लोगों की कथित तौर पर जासूसी की थी उनमें श्रम संघ के कार्यकर्ता, राजनेता, वकील, डॉक्टर और व्यवसायी शामिल थे। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों की अदालती जांच शुरू होने से पहले ही देश छोड़ दिया था और अपने उपर लागाए आरोपों से इन्कार करते रहे हैं। उनका कहना है कि ये सभी राजनीतिक प्रतिशोध के हिस्से हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS