अंतरराष्ट्रीय
चीन में 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 2:55:10 PM बीजिंग, (हि.स.)। चीन के झेनजियांग शहर में शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय नगरपालिका के साथ मिलकर रविवार को एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि जियांगसु प्रांत में झेनजियांग पूर्वी चीन का तीसरा बड़ा शहर है जहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बड़े पैमाने पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "पूरे झेनजियांग से लगभग 1,000 योग प्रेमियों ने योग समारोह में हिस्सा लिया, जिसमें जियांगसु विश्वविद्यालय के कई भारतीय विद्यार्थी भी शामिल हुए। एक भारतीय योग शिक्षक ने प्रतिभागियों को योग के गुर सिखाए।”